Jio Prime Membership Launch: 300 रुपये के इस प्लान में 1 साल तक ऐक्टिव रहेगा सिम? आपके हर सवाल का जवाब – AajTak

Feedback
Jio ने Prime Membership दोबारा लॉन्च किया है. लेकिन ये पहले के मुकाबले थोड़ा अलग है. इस प्लान के आने के बाद जियो यूजर्स के मन में कई कन्फ्जन है. क्या अब 300 रुपये देकर पूरे साल मोबाइल चलाया जा सकता है? क्या 299 रुपये का रिचार्ज एक बार कराने पर 12 महीने तक सिम चलता रहेगा? और आखिर Jio Prime और 299 रुपये वाले रिचार्ज में फर्क क्या है?
सबसे पहले सबसे बड़ा कन्फ्यूजन दूर कर देते हैं. नहीं, 299 रुपये का रिचार्ज पूरे साल नहीं चलेगा. 299 रुपये Jio का एक  नॉर्मल 28 दिन वाला रिचार्ज है. Jio Prime अलग चीज है, जिसकी सालाना मेंबरशिप फीस 300 रुपये है. कंपनी ने इसे 20 अगस्त से फिर शुरू करने की बात कही है.
यह भी पढ़ें: Jio ने दोबारा लॉन्च किया Prime ऑफर, 300 रुपये दे कर एक साल के लिए प्लान कर सकते हैं लॉक
यानी अगर आप 299 रुपये का रिचार्ज कराते हैं तो आपकी सर्विस 28 दिन तक ही चलेगी. मौजूदा जानकारी के मुताबिक इस पैक में 1.5GB डेटा रोज, अनलिमिटेड कॉल और 100 SMS रोज मिलते हैं. इस पैक के साथ Jio के कुछ ऐप्स और मौजूदा ऑफर भी मिल सकते हैं.
तो फिर 300 रुपये किस बात के हैं?
यह पैसा Jio Prime की सालाना मेंबरशिप के लिए है. नए प्राइम प्रोग्राम की सबसे बड़ी खासियत एक साल की कीमत की गारंटी है. यानी प्राइम लेने वाले कस्टमर को अगले 12 महीने तक अपने मौजूदा प्लान की कीमत बढ़ने से सुरक्षा मिलेगी. Jio ने इस सर्विस को ऐसे समय में पेश किया है जब टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज महंगे होने की चिंता बनी हुई है. 
299 रुपये वाला रिचार्ज क्यों चर्चा में है?
Jio ने Prime की वापसी के साथ 299 रुपये वाले प्लान को भी जारी रखने की बात कही है. यही वजह है कि दोनों चीजों को लेकर कन्फ्यूजन बढ़ गया है. कंपनी 299 रुपये के प्लान को और बेहतर फायदे के साथ पेश करने की तैयारी में है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि 299 रुपये देकर सालभर की वैलिडिटी मिल जाएगी.
यह भी पढ़ें: Airtel का सबसे सस्ता रिचार्ज, 3 महीने की वैलिडिटी, इतनी है कीमत
इसे आसान तरीके से समझिए. 299 रुपये प्लान की कीमत है, जबकि 300 रुपये प्राइम की सालाना मेंबरशिप फीस है. दोनों को जोड़कर देखने पर भी 599 रुपये में सालभर का रिचार्ज नहीं मिलता. प्राइम लेने के बाद भी जब आपका 28 दिन वाला प्लान खत्म होगा, तो आपको अगला रिचार्ज कराना होगा.
फर्क यह है कि प्राइम मेंबर के तौर पर आपको कीमत बढ़ने से सुरक्षा मिल सकती है. मसलन, अगर अभी आपका 299 रुपये वाला प्लान है और आने वाले महीनों में इसकी कीमत बढ़ती है, तो प्राइम की कीमत गारंटी का फायदा इसी तरह की बढ़ोतरी से बचाने के लिए है. हालांकि कीमत लॉक की शर्तें और किस-किस प्लान पर यह लागू होगी, यह समझना जरूरी है और कस्टमर्स को प्राइम लेते समय कंपनी की शर्तें जरूर देखनी चाहिए.
क्या प्राइम लेना जरूरी है?
नहीं. Jio Prime लेना जरूरी नहीं है. आप बिना Prime Membership के भी अपने नॉर्मल Jio रिचार्ज कर सकते हैं. प्राइम उन लोगों के लिए ज्यादा काम का हो सकता है जो लंबे समय तक Jio का नंबर चलाते हैं और आने वाले समय में रिचार्ज महंगे होने की चिंता से बचना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: Airtel का 199 रुपये वाला रिचार्ज, 28 दिन के साथ मिलेंगे ये बेनेफिट्स
यहां एक और दिलचस्प बात है. Jio ने 2017 में भी Prime Membership शुरू की थी. तब इसका मकसद शुरुआती Jio कस्टमर्स को खास फायदे देना था. उस समय प्राइम की फीस 99 रुपये थी और इसके साथ अलग-अलग रिचार्ज और डिजिटल सेवाओं के फायदे मिलते थे.
अब करीब नौ साल बाद Prime एक नए रूप में वापस आया है. इस बार कहानी मुफ्त या अतिरिक्त डिजिटल सेवाओं से ज्यादा रिचार्ज की कीमत को लेकर है. इसलिए अगर आप भी 299 रुपये वाले रिचार्ज को देखकर सोच रहे थे कि क्या एक बार 299 रुपये देकर सालभर Jio चल जाएगा, तो जवाब साफ है,नहीं. 299 रुपये का रिचार्ज 28 दिन के लिए है, जबकि 300 रुपये प्राइम की सालाना मेंबरशिप फीस है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News