सावन के तीसरे सोमवार पर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती: पलारी में वैदिक मंत्र,शंखनाद से भक्तिमय हुआ मा… – Dainik Bhaskar

बलौदा बाजार के पलारी स्थित ऐतिहासिक सिद्धेश्वर महादेव मंदिर और बालसमुंद तट पर सावन के तीसरे सोमवार को भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। शाम 5 बजे शुरू हुई आरती में हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ दीप जलाकर भगवान भोलेनाथ की आराधना की। हर-हर महादेव और शिव-श
महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित किए। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और घंट-घड़ियाल की ध्वनि से बालसमुंद तट का माहौल भक्तिमय हो गया।
एक साथ जले हजारों दीप, शंखनाद से गूंजा तट
पुजारी ईश्वरपुरी गोस्वामी और रमाशंकर मिश्रा ने करीब एक घंटे तक विधि-विधान से महाआरती कराई। इस दौरान ‘ॐ नमः शिवाय’ और शिव तांडव स्तोत्र के मंत्रोच्चार से श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।
दोपहर से ही शुरू हो गए थे धार्मिक आयोजन
आयोजन के तहत दोपहर 12 बजे पार्थिव शिवलिंग पूजन और दोपहर 3 बजे जलाभिषेक किया गया। इसके बाद शाम 5 बजे महाआरती हुई। पूरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु सिद्धेश्वर महादेव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते रहे।
महाआरती के बाद हजारों भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी
महाआरती के तुरंत बाद भगवान भोलेनाथ को भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी का वितरण किया गया। भक्तों को फल, पंचामृत, चरणामृत, बूंदी और विशेष शिव-प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद भजन-संगीत का कार्यक्रम भी जारी रहा। गायक मनोज आडिल, पिंकी साहू, महेन्द्र साहू और मधु सेन ने शिव भजनों की प्रस्तुति दी
भक्तों की भीड़ से लगा जाम, तीन घंटे तक मशक्कत
महाआरती में उमड़ी भीड़ के कारण सिद्धेश्वर मंदिर आने-जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात व्यवस्था संभालने में पलारी पुलिस को तीन घंटे से अधिक समय लगा। आयोजन में पहुंचे विधायक संदीप साहू भी करीब दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। इसके बावजूद श्रद्धालुओं में उत्साह बना रहा।
विधायक बोले- आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है आयोजन
विधायक संदीप साहू ने बालसमुंद तट की महाआरती को सांस्कृतिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने सिद्धेश्वर महादेव मंदिर को और भव्य बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही। नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू ने कहा कि यह आयोजन पूरे अंचल की आस्था का केंद्र बन चुका है और आने वाले वर्षों में इसे और भव्य रूप दिया जाएगा।
बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु रहे मौजूद
आयोजन में विधायक संदीप साहू, सिद्धेश्वर युवा मंच के संरक्षक हितेंद्र ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू, रोहित साहू, मनीष चंद्राकर, कपिल कश्यप, नगर पंचायत उपाध्यक्ष पिंटू वर्मा, मंच अध्यक्ष सौरभ वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, युवा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News