Jamshedpur News: ‘त्वरित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता' में एआईडबल्यूसी प्रथम – Hindustan

Jamshedpur News: जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन संस्थान द्वारा डेढ माह तक चलने वाले तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत कक्षा 6 से 12 तक के छात्र – छात्राओं के लिये त्वरित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित। जिसमें नगर के 26 विद्यालयों से कुल 103 विद्यार्थियों ने भाग लिया ।कार्यक्रम के आरंभ में संस्थान के मानद महासचिव डा. प्रसेनजित तिवारी ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए पुरे कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी । तत्पश्चात संस्थान के उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद, महासचिव डा. प्रसेनजित तिवारी, कार्यकारिणी के प्रसन्न वदन मेहता, साहित्य समिति की मार्गदर्शिका डा. रागिनी भूषण, नीलिमा पाण्डेय , उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र झा एवं सचिव डा. अजय कुमार ओझा ने संयुक्त रूप से गोस्वामी तुलसीदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
प्रतियोगिता के पूर्व प्रतिभागियों की लिखित परीक्षा ली गई। तदुपरांत चुनिंदा छह दलों के बीच पांच राउण्ड में त्वरित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई । प्रतियोगिता का संचालन अरुणा भूषण शास्त्री एवं सूरज सिंह राजपूत ने किया । प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ए आई डब्ल्यू सी एकेडमी ऑफ़ एक्सीलेंस को प्राप्त हुआ।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News