Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम पंचायत खण्डवारी की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्राम प्रधानपति सतीश गुप्ता ने सांसद बीरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गांव में सड़क, प्राथमिक विद्यालय, विद्युत उपकेंद्र की बाउंड्रीवाल, कर्मचारी आवास की मरम्मत, शहीद बाबा स्मारक स्थल पर टिन शेड, विवाह मंडप और विकास खंड परिसर स्थित शहीद स्मारक पर करीब 125 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित कराने की मांग की। सतीश गुप्ता ने बताया कि खण्डवारी (रानेपुर) में दया यादव के घर से शहीद बाबा स्मारक स्थल/कब्रिस्तान और मां खण्डवारी अमृत सरोवर तक जाने वाला रास्ता अभी कच्चा है। इससे श्रद्धालुओं और आम लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।
उन्होंने इस मार्ग पर सीसी रोड निर्माण कराने की मांग की। कहा कि ग्राम पंचायत में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित एक भी प्राथमिक विद्यालय नहीं है। गांव के बच्चों को पढ़ाई के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ता है। जिससे गरीब एवं असहाय परिवारों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है। इसलिए गांव में नवीन प्राथमिक विद्यालय की स्थापना आवश्यक है। चहनियां विद्युत उपकेंद्र की समस्याओं का भी उल्लेख किया गया। बताया गया कि स्थापना के बाद से अब तक उपकेंद्र की बाउंड्रीवाल नहीं बन सकी है, जबकि यह आबादी के बीच स्थित है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्रीवाल का निर्माण जरूरी है। वहीं कर्मचारियों के आवास जर्जर हालत में हैं, जिनकी मरम्मत कराने की मांग की गई। शहीद बाबा स्मारक स्थल/कब्रिस्तान पर दर्शन-पूजन एवं अन्य आयोजनों में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए 20 बाई 90 फीट का टिन शेड लगवाने की मांग की। साथ ही करीब 8 से 10 हजार की आबादी वाले गांव में गरीब परिवारों को विवाह आयोजन के लिए दूर-दराज के मंदिरों एवं धर्मशालाओं में जाना पड़ता है। इसे देखते हुए ग्राम सभा में विवाह मंडप निर्माण कराने की मांग रखी गई। इसके अलावा उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए विकास खंड चहनियां परिसर स्थित शहीद स्मारक पर करीब 125 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगवाने का अनुरोध किया। कहा कि इससे क्षेत्र के शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति को सम्मान मिलेगा तथा युवाओं में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा मिलेगा।इस दौरान वहां विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव, राजीव सिंह मुन्ना,व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव, सुभाष यादव सहित कई लोग मौजूद रहे ।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play