Sambhal News: शहर के प्रमुख मार्गों पर जलभराव और कीचड़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मोहल्ला दीपा सराय से बाईपास को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से गंदे पानी और कीचड़ से जलमग्न है। इस रास्ते से गुजरने वाले दर्जनों गांवों के लोगों को रोजाना दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। फिसलन के चलते आए दिन हादसे भी हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार समस्या का स्थायी समाधान कराने को तैयार नहीं हैं। करीब छह महीने से अधिक समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश के बाद हालात और भी बदतर हो जाते हैं। सड़क पर जमा गंदे पानी के बीच से होकर ग्रामीणों और वाहन चालकों को गुजरना पड़ता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है。
उधर, बदायूं दरवाजा के पास भी सड़क पर कीचड़ और गंदा पानी जमा है। इस रास्ते से अस्पताल जाने वाले मरीजों और तीमारदारों को भी पानी और कीचड़ के बीच से गुजरना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार समस्या की ओर जिम्मेदारों का ध्यान दिलाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
स्थानीय लोगों ने जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने, नालियों की सफाई कराने और सड़क की हालत सुधारने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play