Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के टंडवा सिमरिया रोड के खधैया के पास सोमवार की सुबह आठ बजे ट्रैक्टर और बाइट की जोरदार टक्कर में 23 वर्षीय बेलवारी निवासी शुभम चौबे पिता रंजीत चौबे गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज रांची में चल रहा है। इधर मुआवजा की मांग को लेकर आठ घंटे तक रोड जाम रहा। मिली जानकारी के अनुसार शुभम चौबे बाबाधाम का प्रसाद पहुंचाने टंडवा की ओर जा रहा था।इसी दौरान खधैया के पास बालू लदे ट्रैक्टर ने उसकी मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया ।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस वाहन को देखते ही ट्रैक्टर चालक ने खधैया मैदान के पास बालू अनलोड कर तेज गति से भागने का प्रयास किया।इसी
क्रम में ट्रैक्टर बाइक सवार को चपेट में ले लिया।घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए हजारीबाग ले जाया गया ।जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित वेदांता अस्पताल रेफर कर दिया।इधर घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर टंडवा-सिमरिया मुख्य सड़क को जाम कर दिया।सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। इधर जिप सदस्य देवती देवी, पंसस आशा देवी और पूर्व मुखिया उपेन्द्र यादव के साथ वार्ता के बाद ट्रैक्टर मालिक ने इलाज के लिए दो लाख रुपये देने पर सहमति जताई। बताया गया कि लगभग आठ घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हो गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play