Ara News: आरा। जीरोमाइल स्थित आरएनएस दिल्ली पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। झंडोत्तोलन के दौरान मुख्य अतिथि चेयरपर्सन धर्मेन्द्र नारायण सिंह, निदेशक धीरेन्द्र नारायण सिंह और विशिष्ट अतिथि सत्येन्द्र नारायण सिंह उपस्थित थे। शुभारंभ सुबह नौ बजे मुख्य अतिथि की ओर से राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। इसके बाद अविष्कार और छात्र दल की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत 17 रंगारंग प्रस्तुतियां की। मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र नारायण सिंह ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समन्वय अंकित ओझा ने किया और कमला छेत्री ने सहयोग किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play