Godda News: स्वतंत्रता दिवस पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित – Hindustan

Godda News: सुन्दरपहाड़ी। सुन्दरपहाड़ी स्थित जय बजल क्रीड़ा मैदान सुन्दरपहाड़ी में वीर बजल स्टार स्पोर्टिंग क्लब सुन्दरपहाड़ी के द्वारा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के शुभ अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई।जिसमें झारखंड समेत बिहार एवं बंगाल के 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के शुभारंभ एवं दूसरे दिन भी सिविल एस डी ओ गोड्डा बैद्यनाथ उरांव ने भाग लेकर खिलाड़ियों सहित आमलोगों को प्रोत्साहन करते हुए कहा कि खेलो में सबसे सस्ता खेल फुटबॉल है जिसके प्रयास से जिला लेबल से राज्य स्तर के प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने का मौका मिलता हैं।
साथ ही कहा अच्छा शिक्षा के साथ साथ अच्छा खिलाड़ी भी बने और जिला समेत राज्य को गौरव प्रदान करें मैं आपलोगों के उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। उन्होंने अंतरराज्य के खिलाड़ियों को सुंदर पहाड़ी के मैदान आयोजित खेल के लिए वीर बजल स्टार स्पोर्टिंग क्लब के आयोजकों को प्रोत्साहित कर धन्यवाद दिया।दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रखंड समेत जिला से बाहर के हजारों दर्शकों ने पहुंचकर प्रतियोगिता का आनंद उठाया।
साथ ही दर्शकों के मनोरंजन के लिए खेल के बीच बीच में चित्रहार डांस का आयोजन किया गया जिससे दर्शकों का जमावड़ा भीषण गर्मी में भी लगा रहा।वहीं 15 अगस्त के देर शाम में मैच का फाइनल हुआ जिसमें आई एफ सी लोगटिटी क्लब दुमका के टीम ने प्रथम स्थान लाया,दूसरा स्थान सरहद शिकारी क्लब टीम गोड्डा,तीसरा स्थान एफ सी क्लब टीम हाथीबथान एवं चौथा स्थान पर चूमके अपील क्लब टीम कुशमाहा बरहेट रहा।उधर प्रथम प्राइज एक लाख रुपया सीओ प्रकाश बेसरा सुन्दरपहाड़ी के द्वारा,द्वितीय पुरस्कार बन विभाग के राजीव मोदी एवं राजीव रंजन के हाथों 80 हजार,तृतीय पुरस्कार खेल संचालक बसंत किस्कू एवं सुनील के हाथों 25 हजार,चतुर्थ पुरस्कार कमेटी के गणमान्य सदस्यों द्वारा 25 हजार रूपए वितरण किया गया।
इसके साथ ही मेन ऑफ द मैच का पुरस्कार जोहन मुर्मू एफ़ सी लोंगटिटी को तीन हजार रुपए, मेन ऑफ द सीरीज शरद शिकारी टीम के निशांत टुडू को चार हजार रुपया एवं बेस्ट गोल कीपर के लिए एफ सी लोगटिटी क्लब टीम दुमका के खिलाड़ी जुलेश बसकी को दो हजार रुपये देकर कमेटी के ओर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में रेंजर सामियल माल्टो,सीओ प्रकाश बेसरा,थाना प्रभारी विधान चन्द्र पटेल,स्थानीय मुखिया राजेंद्र सोरेन,संतोष मरांडी आदि उपस्थित हुए। प्रतियोगिता को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष संजय किस्कू,कोषाध्यक्ष शिव शंकर मुर्मू,बसंत किस्कू,सुनील किस्कू,मनीष किस्कू,राजीव मोदी समेत क्लब के सदस्यों एवं ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News