Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि
एसपी अमन कुमार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ट्रैफिक जवानों की कर्तव्यनिष्ठता और अनुशासन को सम्मानित करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जवानों को प्रोत्साहित करने के लिए सोमवार को एक विशेष सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें इस सप्ताह बेहतर काम करने वाले ट्रैफिक जवानों को सम्मानित किया गया।
पिछले सप्ताह उत्कृष्ट कार्य के लिए आयुष कुमार और पीताम्बर गोप को सम्मानित किया गया था। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस सप्ताह पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर मो अयातुल्लाह एवं थाना प्रभारी यातायात अनुप कुमार ने सराहनीय प्रदर्शन करने वाले जवानों को पुरस्कृत किया।इस बार साप्ताहिक मूल्यांकन के दौरान उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए बेस्ट जवान ऑफ़ द वीक सुनील प्रजापति, बेस्ट टर्नआउट ऑफ़ द वीक राजन कुमार पासवान को पुरस्कृत किया गया अधिकारियों ने दोनों पुरस्कृत जवानों को उनकी अटूट लगन, कर्तव्यपरायणता और अनुशासित पोशाक के लिए हार्दिक बधाई दी। इस दौरान यह भी कहा गया कि इस प्रकार के निरंतर सम्मान समारोहों से बल के अन्य कर्मियों का भी मनोबल बढ़ता है और उन्हें अपने कर्तव्यों का और अधिक निष्ठा से निर्वहन करने की प्रेरणा मिलती है।
एएम 4 ट्रैफिक जवान हुए सम्मानित
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play