Chakradharpur News: मच्छर से सुरक्षा ही मलेरिया से प्राथमिक बचाव : उपायुक्त – Hindustan

Chakradharpur News: गोईलकेरा, संवाददाता। सोमवार को जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया प्रभावित प्रखंड गोईलकेरा अंतर्गत पुरना गोईलकेरा मानकी टोला में मलेरिया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा ग्रामीणों के बीच मच्छरदानियों का वितरण किया गया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि मच्छर से सुरक्षा ही मलेरिया से प्राथमिक बचाव है। उन्होंने कहा कि मलेरिया से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मच्छरदानी वितरण के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए इसके नियमित एवं सही तरीके से उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मच्छरजनित रोगों, विशेषकर मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरों के संपर्क से स्वयं को सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सोते समय अनिवार्य रूप से मच्छरदानी का प्रयोग करें तथा अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखते हुए मच्छरों के पनपने वाले स्थानों को समाप्त करने का प्रयास करें।मच्छरदानी का नियमित उपयोग मच्छरों के काटने से बचाव का प्रभावी माध्यम है। विशेषकर मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों को इसे अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। उपायुक्त ने ग्रामीणों से कहा कि यदि किसी व्यक्ति में मलेरिया के लक्षण दिखाई देते हैं तो किसी भी प्रकार के झाड़-फूंक या अंधविश्वास के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। ऐसे व्यक्ति को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर जांच एवं उपचार कराना चाहिए तथा चिकित्सक द्वारा निर्धारित दवाइयों का पूरा सेवन करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मलेरिया का इलाज संभव है और समय पर जांच एवं उचित उपचार से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News