Chakradharpur News: सीरतुन्नबी पर आधारित क्विज प्रतियोगिता 23 को – livehindustan.com

Chakradharpur News: चक्रधरपुर। अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर की ओर से सीरतुन्नबी विषय पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 23 अगस्त को किया जाएगा। प्रतियोगिता में 20 वर्ष से कम आयु के बालक एवं बालिकाएं भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता पूरी तरह ओपेन रखी गई है, जिसमें किसी भी शहर या जिले के बच्चे शामिल हो सकते हैं। प्रतियोगिता का आयोजन उर्दू टाउन मध्य विद्यालय चक्रधरपुर में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। इसमें कुल 40 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे जिनमें चार वैकल्पिक उत्तर दिए जाएंगे। प्रश्नपत्र हल करने के लिए प्रतिभागियों को 30 मिनट का समय मिलेगा। प्रतियोगिता उर्दू, हिंदी एवं अंग्रेजी तीनों भाषाओं में होगी।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को अपनी आयु से संबंधित कोई एक प्रमाण-पत्र प्रतियोगिता के दिन अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को कैश अवार्ड, ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र, इस्लामी किताबें सहित अन्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News