हाथरस में दबंगों की हैवानियत: युवक की बेरहमी से पिटाई, मुंह में किया पेशाब – Jagran

हाथरस के सिकंदराराऊ में दबंगों ने एक युवक को बीच बाजार में बेरहमी से पीटा और उसके मुंह में पेशाब भी कर दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है और घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
शिव कुमार के साथ मारपीट करते आरोपित।
सिकंदराराऊ में युवक को दबंगों ने बेरहमी से पीटा
दबंगों ने पीड़ित के मुंह में पेशाब भी किया
घटना का वीडियो वायरल, पुलिस ने जांच शुरू की
जागरण संवाददाता, हाथरस। सिकंदराराऊ के थाना क्षेत्र के गांव बाजिदपुर में दबंगों की बर्बरता का मामला सामने आया है। बीच बाजार में कुछ दबंगों ने एक युवक को पकड़कर लोहे की रोड और सरिया से बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं घायल युवक के मुंह में पेशाब भी कर दिया। पूरी घटना का वीडियो बना लिया गया जो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है और घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पीड़ित शिव कुमार निवासी नगला भानचंद किसी काम से रविवार को बाजिदपुर बाजार गया था। शिव का आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे पांच दबंगों ने उसे देखते ही पकड़ लिया। बीच बाजार में ही लोहे की रोड और सरिया से गले में फंदा डालकर उसे जमीन पर पटक दिया और जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान दबंगों ने शिव के साथ गाली-गलौज भी की। पीड़ित के अनुसार मारपीट के बाद दबंगों ने दरिंदगी की हद पार कर दी। उन्होंने शिव के मुंह में पेशाब कर दिया।
इस पूरी घटना का वीडियो पास खड़े एक युवक ने अपने मोबाइल से बना लिया। दबंगों ने धमकी दी कि “साले तुझे जान से मार देंगे, न तू होगा और न मुकदमा लड़ने की नौबत आएगी। शिव के पिता का कहना है कि इन्हीं दबंगों के साथ उनके बेटे का धारा 308 का मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। आरोपित लगातार मुकदमा खत्म करने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर दबंगों ने इस घटना को अंजाम दिया।
पीड़ित का यह भी आरोप है कि इन दबंगों पर सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। घटना के बाद घायल शिव कुमार को स्थानीय लोगों ने बाजिदपुर सीएचसी पहुंचाया। डाक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उसे तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
वीडियो प्रसारित होने के बाद कोतवाली पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा को भी पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की बात कह रही है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।
यह भी पढ़ें- अब डकैतों का नहीं टूरिस्ट का बसेरा, रोमांच और एडवेंचर का नया केंद्र चंबल सेंक्चुरी
यह भी पढ़ें- सीतापुर में भारी बारिश से मौसम सुहाना: आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश, 274 गांवों में बाढ़ का खतरा

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News