Ghatsila News: मुसाबनी। प्रखंड क्षेत्र के तिलाबनी बड़ाघाट जाहेर स्थल के माझी बाबा की अगुवाई में ग्रामीणों द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी टोला के ग्राम प्रधान, महिलाएं, युवा एवं छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूजा स्थल एवं आसपास की हरियाली एवं संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के पौधों के साथ विशेष रूप से साल के पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में चेतन मुर्मू का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। पौधारोपण के पश्चात उपस्थित ग्रामीणों ने लगाए गए सभी पौधों की जिम्मेदारी सामूहिक रूप से अपने ऊपर ली। पौधों के पूर्ण रूप से विकसित होने तक उनकी नियमित देखभाल एवं सुरक्षा करने का संकल्प लिया गया।
निर्णय लिया गया कि प्रत्येक सप्ताह ग्राम प्रधानों की अगुवाई में ग्रामीण पौधों की स्थिति का निरीक्षण एवं आवश्यक देखभाल करेंगे। कार्यक्रम में माझी बाबा गोपाल टुडू, ताला टोला माझी बाबा बुधु मुर्मू, कोचा टोला माझी बाबा किशुन सोरेन, जाहेर टोला माझी बाबा कातान हेंब्रम, राघव मुर्मू, सुपाई मुर्मू, भोगोल सोरेन, संजय मुर्मू, बबलू मुर्मू, काशु मुर्मू, शीला मुर्मू, चुन्नू मारडी, राम मार्डी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play