Banda News: बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने तहसील नरैनी स्थित ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग पहुंचकर भगवान शिव के पावन स्वरूप नीलकंठ महाराज के दर्शन एवं विधिवत पूजन किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर सहित आसपास की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, आवागमन तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें सुगम एवं सुरक्षित दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने कालिंजर दुर्ग की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता को देखते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।
साथ ही पावन धाम की गरिमा एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित दर्शन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play