Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। नागरी प्रचारिणी सभागार में सोमवार को तुलसी जयंती के अवसर पर तुलसी साहित्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कालेज, देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती वरिष्ठ विद्या मंदिर, नेशनल पब्लिक स्कूल सौंदा, आरबीटी विद्यालय, सेवा समिति बनवारीलाल इंटर कॉलेज, कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कालेज, नेशनल पब्लिक स्कूल चांदपार भटनी, सनबीम स्कूल, गुरुकुल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निबंध प्रतियोगिता में वर्षा द्विवेदी देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं अश्विन सिंह नेशनल पब्लिक स्कूल सोन्दा को प्रथम, पलक मिश्रा सनबीम स्कूल सोन्दा एवं आकांक्षा पाण्डेय गुरुकुल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल को द्वितीय तथा अंकित मौर्य देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं आंचल सनबीम स्कूल सोन्दा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
सांत्वना पुरस्कार किरन यादव नेशनल पब्लिक स्कूल सोन्दा, अंजलि कुशवाहा आरबीटी विद्यालय, श्रेया सिंह, कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कालेज, अनामिका, प्रगति यादव गुरुकुल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अंकित प्रजापति राजकीय इंटर कालेज, कशिश गौतम राजकीय इंटर कॉलेज को प्राप्त हुआ। भाषण प्रतियोगिता में स्तुति मिश्रा गुरुकुल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल को प्रथम, श्रेया सिंह नेशनल पब्लिक स्कूल सोन्दा को द्वितीय, अनन्या त्रिपाठी नेशनल पब्लिक स्कूल चांदपार भटनी को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। सांत्वना पुरस्कार प्रांशु मिश्रा, सरस्वती वरिष्ठ विद्या मंदिर, मांगलिक मिश्रा गुरुकुल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आराध्या पाठक आरबीटी विद्यालय, अंशिका मणि त्रिपाठी राजकीय इंटर कालेज देवरिया को प्राप्त हुआ।कनिष्ठ वर्ग के सुपठन प्रतियोगिता में हरिओम जायसवाल सरस्वती वरिष्ठ विद्या मंदिर को प्रथम, आर्या सिंह सनबीम स्कूल सोन्दा को द्वितीय, आयुष मिश्र सरस्वती वरिष्ठ विद्या मंदिर को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। सांत्वना पुरस्कार मान्या मिश्रा एवं रत्नवी श्री भारद्वाज नेशनल पब्लिक स्कूल सोदा को संयुक्त रुप में एवं प्रीति यादव, विदिता मिश्रा एवं गुरुकुल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं जान्ह्वी मिश्रा गुरुकुल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल को भी संयुक्त रुप में प्राप्त हुआ। आयोजन सभा के मंत्री डा. अनिल कुमार त्रिपाठी के देखरेख में हुआ। निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. शकुंतला दीक्षित, डॉ. सुधांशु शुक्ल, डॉ. राजेश मिश्र, डॉ. रजनी श्रीवास्तवा व आभा मिश्रा रहीं। संचालन डॉ. अभय द्विवेदी ने किया। इस दौरान डॉ. दिवाकर प्रसाद तिवारी, रवीन्द्र नाथ तिवारी, इन्द्र कुमार दीक्षित, दिनेश कुमार तिवारी, कौशल कुमार मिश्र मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play