यूपी की बड़ी खबरें: गोरखपुर में चाइनीज मांझे से किसान का गला कटा, 7 टांके लगे; बाइक से सब्जी लेने जा रहा था – Dainik Bhaskar

गोरखपुर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार किसान का गला कट गया। किसान सब्जी लेने के लिए मार्केट जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में मांझा उसकी गर्दन में फंस गया। मांझे से गर्दन कटते ही खून निकलने लगा और किसान बाइक समेत सड़क पर गिर ग
हादसा गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ में हुआ। किसान ने किसी तरह अपनी टी-शर्ट उतारकर गर्दन पर बांधी और खून रोकने की कोशिश की। इसके बाद वह इलाज के लिए डॉक्टर के पास पहुंचा। डॉक्टर ने उसकी गर्दन पर 7 टांके लगाए।
हादसे के बाद इलाके के लोगों का कहना है कि सड़क पर बाइक और स्कूटी से चलने वालों के लिए यह मांझा बड़ा खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से इसकी बिक्री और इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। पढ़िए पूरी खबर
वाराणसी-एयरपोर्ट पर फायरिंग मामले में गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट: एक हफ्ते में होगी जांच पूरी, सुरक्षा चूक के जिम्मेदारों पर तय होगी कार्रवाई
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 16 अगस्त को पिस्टल की जांच के दौरान गोली चलने के मामले में अब गृह मंत्रालय ने विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। घटना में एयरपोर्ट के दो कर्मचारी घायल हुए थे। मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियां भी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की जाएगी।
घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने शिवसेना नेता और पूर्व पार्षद कमलेश राय को हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया था। जांच में एयरपोर्ट पर मौजूद कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों और घटना से जुड़े लोगों से अलग-अलग पूछताछ की गई है। CCTV फुटेज भी खंगाली गई है। अब गृह मंत्रालय के दखल के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और हथियार की जांच में अपनाई गई प्रक्रिया पर सवाल और गंभीर हो गए हैं। पढ़िए पूरी खबर…
आगरा में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन अज्ञात शव: अलग-अलग जगह पर मिले युवक-युवती और बच्ची का शव, शिनाख्त नहीं हो सकी
आगरा में 12 घंटे में 5 किमी के अंदर रेलवे ट्रैक पर 3 शव मिला। इसमें एक युवक, एक महिला और करीब 10 साल की बच्ची शामिल है। अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने के बाद पुलिस ने तीनों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अभी किसी की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि तीनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध है या अलग-अलग हादसा है। शुरुआती जांच में तीनों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना रविवार रात बरहन थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर…
ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का परिणाम जारी:1468 अभ्यर्थी हुए चयनित, अनारक्षित और ओबीसी की कटऑफ 68.25 अंक रही
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने पंचायतीराज विभाग में ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया। 1468 पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा में सभी पदों पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। अनारक्षित और OBC वर्ग की कटऑफ 68.25 अंक रही।
आयोग के अध्यक्ष सत्यनारायण साबत ने बताया कि अनारक्षित वर्ग के 849, SC के 356, ST के 7, OBC के 139 और EWS के 117 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News