हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के नियमित ग्रुप-डी कर्मचारियों को वेतन संशोधन के लंबित एरियर के भुगतान को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। वित्त (वेतन पुनरीक्षण) विभाग की ओर से मंगलवार को जारी पत्र में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश सिविल सेवा (संशोधित वेतन) नियम, 2022 के तहत वेतनमान संशोधन के कारण देय एरियर का भुगतान नियमित ग्रुप-डी कर्मचारियों को किया जाएगा। आदेश के अनुसार कुल एरियर में से 20 हजार रुपए नकद अगस्त 2026 के दौरान दिए जाएंगे।
यह फैसला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की उस घोषणा को अमली जामा पहनाने की दिशा में उठाया गया कदम है, जो उन्होंने 15 अगस्त को हमीरपुर जिले के बड़सर में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान की थी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा था कि ग्रुप-डी कर्मचारियों को इसी महीने वेतन एरियर के रूप में अतिरिक्त 20 हजार रुपए जारी किए जाएंगे। अब वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
वित्त विभाग के विशेष सचिव (वित्त) सौरभ जस्सल द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि यह आदेश विभाग की ओर से पहले 17 सितंबर 2022 और 19 अक्टूबर 2024 को जारी किए गए पत्रों के क्रम में जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि राज्यपाल ने 1 जनवरी 2016 से प्रभावी वेतनमान संशोधन के कारण बनने वाले एरियर का भुगतान नियमित ग्रुप-डी कर्मचारियों को करने की मंजूरी दी है। इसके तहत भुगतान की व्यवस्था इस प्रकार की जाएगी कि कुल एरियर में से 20 हजार रुपए अगस्त 2026 में नकद दिए जाएं।
पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि एरियर भुगतान से जुड़ी अन्य सभी शर्तें और नियम 17 सितंबर 2022 के पहले जारी आदेशों के अनुसार ही लागू रहेंगे और उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह आदेश सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल, सभी मंडलायुक्तों, उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को भेजा गया है, जिससे संबंधित विभागों में भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
सरकार के इस फैसले से राज्य के नियमित ग्रुप-डी कर्मचारियों को राहत मिलेगी, जो लंबे समय से वेतन संशोधन से जुड़े एरियर के भुगतान का इंतजार कर रहे थे। मुख्यमंत्री की स्वतंत्रता दिवस पर की गई घोषणा के तीन दिन बाद आदेश जारी होने से अब कर्मचारियों को अगस्त माह में 20 हजार रुपए की राशि मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
रिपोर्ट : यूके शर्मा
सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव
सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।
इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।
सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play