Ranchi News: फार्मासिस्ट पति लापता, पत्नी पहुंची थाना – Hindustan

Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के बूटी मोड़ के समीप रहने वाले फार्मासिस्ट दीपक कुमार लापता हो गए हैं। वह अपनी भतीजी को कोचिंग छोड़ने के लिए निकले थे। उसके बाद से वे लापता हैं। इस संबंध में उनकी पत्नी कोडरमा निवासी किरण कुमारी ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। किरण कुमार ने पुलिस को बताया कि 30 जुलाई को भतीजी के लिए किराए पर कमरा देखने नारायण इंस्टीट्यूट गए थे। उनकी भतीजी दोपहर में लौट आयी, जबकि उनके पति घर नहीं पहुंचे। भतीजी ने उन्हें बताया कि दीपक उसे बूटी मोड़ तक छोड़ने आए थे, इसके बाद वे कहां गए, इसकी जानकारी नहीं है।
परिजनों के अनुसार, दीपक अपना मोबाइल घर पर छोड़ गए। आधार कार्ड और बैंक एटीएम कार्ड साथ ले गए थे। उसी दिन उनके खाते से पांच हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी भी मिली है। इसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस दीपक की खोजबीन में जुट गई है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News