Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता । शकूराबाद थाना क्षेत्र के बैदौली गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनों ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
प्रथम पक्ष से अनुज पासवान के आवेदन पर टुनटुन पासवान सहित नौ लोगों के विरुद्ध गाली गलौज व मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि मेरा बेटा मनीष कुमार मंदिर पर बैठा हुआ था। तभी संजीत पासवान उसको देखकर छिटाकशी कर रहा था। जब मना किया तब उसने मेरे बेटे को मारपीट करने लगा। मारपीट की घटना की पूछताछ के लिए जब मेरी पत्नी उसके घर पर गया, तब उपरोक्त लोगों ने मिलकर मेरी पत्नी को मारपीट करने लगा। इसके बाद हम लोग पहुंचे और बीच बचाव करने आए तो सभी लोग मिलकर मारपीट करना शुरू कर दिया जिसमें नीतीश कुमार, मनीष कुमार, अनीश कुमार घायल हो गए। वहीं मेरी मां लक्ष्मीनिया देवी भी घटनास्थल पर पहुंची, जिसे भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सभी घायलों का इलाज रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकुराबाद में कराए जाने के उपरांत, विशेष इलाज हेतु मेरी मां को सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया गया । पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
इधर दूसरे पक्ष से सनियारी देवी के आवेदन पर मनीष कुमार अनुज पासवान सहित सात लोगों के विरुद्ध घर में घुसकर लाठी डंडा और लोहे की खंती से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि उपरोक्त लोगों ने मेरे घर से बक्सा में रखा हुआ 40 हजार रूपये लेकर फरार हो गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play