एशियन आइस स्केटिंग में भारत 19 पदकों के साथ शीर्ष पर -चीन दूसरे जबकि थाईलैंड अंकतालिका में तीसरे स्थान पर
-14 देशों के खिलाड़ियों के मुकाबले में चमके भारतीय
देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। दो दिन के मुकाबलों के बाद मंगलवार को भारत 19 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है।
सात स्वर्ण कब्जाए : भारत के खाते में सात स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य पदक हैं। वहीं, चीन 12 पदकों के साथ दूसरे और थाईलैंड सात पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की हिमाद्री आईस रिंक में 14 देशों के खिलाड़ियों के बीच मुकाबले हुए। दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने तेज रफ्तार, रणनीतिक खेल और शानदार तकनीक का प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में पोडियम पर जगह बनाई।
जूनियर एफ बालिका 222 मीटर में भारत ने तीनों पदक अपने नाम किए। जीएस ब्रदिशा ने स्वर्ण, समायरा त्यागी ने रजत और अमायरा शाह ने कांस्य पदक जीता। जूनियर एफ बालक 222 मीटर में भी भारतीय खिलाड़ियों ने क्लीन स्वीप किया। इवान अरोड़ा ने स्वर्ण, युवराज मेहता ने रजत और शिवांश आहेर ने कांस्य पदक हासिल किया। जूनियर ई बालक 333 मीटर में आर्यन सुजीत बाविस्कर ने स्वर्ण और राघव चौधरी ने कांस्य पदक जीता।
जूनियर सी बालक 1000 मीटर में सिद्धांत मांजरे ने स्वर्ण और यश परिजात जामदार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वरिष्ठ महिला 1500 मीटर में साई सहाना ने कांस्य पदक जीता।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play