Bareily News: विद्यालयों की व्यवस्थाएं होंगी सुदृढ़, छात्रों की समस्याओं का होगा समयबद्ध निस्तारण – Hindustan

Bareily News: डीएम ने नियमित निरीक्षण, स्वच्छ पेयजल, शौचालय व मिशन कायाकल्प के कार्य पूरे कराने के दिए निर्देश अभ्युदय कोचिंग का होगा व्यापक प्रचार-प्रसार, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्कूलों की व्यवस्थाओं एवं शैक्षिक गतिविधियों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने विद्यालयों में बाउंड्रीवाल, दुरुस्त शौचालय, साबुन-पानी और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएमसी की बैठकें प्रत्येक माह अनिवार्य रूप से कराने तथा बाल वाटिकाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की स्थिति देखने को कहा।

मिशन कायाकल्प के सभी निर्धारित पैरामीटरों पर कार्य पूरा कराने, विद्यालय परिसरों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण तथा बच्चों को नियमानुसार पुष्टाहार वितरित कराने के निर्देश भी दिए। खेलकूद बजट से हुई खरीद और उसके उपयोग की जानकारी लेते हुए प्रोजेक्ट अलंकार के कार्यों, स्थानों और कार्यदायी संस्थाओं का पूरा विवरण उपलब्ध कराने को कहा। आवासीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने तथा निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को बच्चों से अलग कमरे में व्यक्तिगत संवाद करने के निर्देश दिए, ताकि वे बेझिझक अपनी समस्याएं बता सकें। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार व अन्य अधिकारियों को नियमित विद्यालय निरीक्षण करने को कहा।

डीएम ने बेसिक, माध्यमिक विद्यालयों के साथ उच्च शिक्षा संस्थानों का भी निरीक्षण करने तथा पात्र विद्यार्थियों को समय से छात्रवृत्ति दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने अभ्युदय योजना के तहत अवंती बाई कॉलेज व जीआईसी कॉलेज में संचालित कोचिंग का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के लिए सभी विकासखंडों में बड़े होर्डिंग लगवाने को कहा। यहां एसएससी, नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। बैठक में सीडीओ देवयानी, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम फाइनेंस संतोष कुमार सिंह, डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार, बीएसए डॉ. विनीता समेत अन्य मौजूद रहे।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News