अररिया, वरीय संवाददाता जिले के बथनाहा निवासी व वरिष्ठ कवि सुरेश कंठ के कविताओं की गूंज यूपी के गजियाबाद तक पहुंच चुकी है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गजियाबाद के जोगसर पार्क में वरिष्ठ कवि सुरेश कंठ ने न केवल सारगर्भित भाषण दिये बल्कि अपनी एक से बढ़कर एक कविताओं के माध्यम से महफिल में चार चांद लगा दिया। मौके पर आयोजक की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया। श्री कंठ ने साहित्यप्रेमियों के लिए स्थानीय पुस्तकालय में अपनी पांच काव्य पुस्तकें भी भेंट की। यहां बता दें कि श्री कंठ जिले के कोसी कॉलोनी बथनाहा के रहने वाले हैं।
सरकारी सेवा से रिटायर्ड हुए हैं। उनकी आठ काव्य पुस्तकें अभी तक प्रकाशित हो चुकी है । भारत के विभिन्न राज्य के प्रसिद्ध मंच से उनको अभी तक 100 से अधिक प्रशंसा पत्र मिल चुके हैं। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में उनकी रचनाएं लगातार छप भी रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play