सोने की खदान धंसी! 30 खनिकों की मौत, कई लोग मलबे में फंसे – AajTak

Feedback
सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक के पश्चिमी हिस्से में सोने की एक छोटी खदान के ढह गई. अधिकारियों और स्थानीय लोगों के मुताबिक इस घटना में 30 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोगों के फंसे होने की भी आशंका है. 
हादसा मंगलवार सुबह नाना-मामबेरे इलाके के अब्बा क्षेत्र में हुआ. हादसे में बचे खनिक फ्लोरियन गागुएंडे ने बताया कि बचाव कर्मी अन्य फंसे हुए खनिकों की तलाश कर रहे हैं.  फ्लोरियन गागुएंडे के मुताबिक, “उनके जिंदा मिलने की उम्मीद कम होती जा रही है”.
उप क्षेत्र के डिप्टी मेयर सुलेमान बी ने बताया कि बचावकर्मियों और स्थानीय लोगों ने कई घंटों की मशक्क्त के बाद खदान से 30 शव निकाले. घायल खनकों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि मलबे में फंसे खनिकों को निकालने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. 
यह भी पढ़ें: इंडोनेशिया भूकंप: बाद में आए 1500 से ज्यादा झटके, 70 मौतें और 132 घायल
सुलेमान बी ने इस हादसे को भयावह बताते हुए अन्य संगठनों से मदद की अपील की है. उनका कहना है कि सभी को आगे आना चाहिए और मलबे में फंसे लोगों को निकालने में मदद करनी चाहिए. 
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मलबे से लोगों को निकालने की कोशिशें की जा रही हैं. 
सरकारी प्रवक्ता ने इस हादसे पर दुख जताया है. उनका कहना है कि मलबे में फंसे लोगों को निकालने और घायलों को हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News