शाहजहांपुर पुलिस की दबिश से भागा सराफा कारोबारी, निर्माणाधीन मकान में गिरकर हुई मौत – Jagran

पुलिस की दबिश के दौरान छत से भागते समय शाहजहांपुर के निगोही निवासी सराफा व्यापारी उमेश गुप्ता की निर्माणाधीन मकान में गिरकर मृत्यु हो गई। उन पर 21 साल पहले लखनऊ में चोरी हुए जेवर खरीदने का आरोप था, जिसके चलते पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी।
सांकेतिक तस्वीर।
पुलिस दबिश के दौरान सराफा व्यापारी उमेश गुप्ता की मृत्यु।
निर्माणाधीन मकान में छत से गिरकर हुई मौत।
21 साल पुराने चोरी के जेवर खरीदने का आरोप।
जागरण संवाददाता, शाहजाहंपुर। पुलिस की दबिश के दौरान छत के रास्ते भागे निगोही निवासी सराफा व्यापारी उमेश गुप्ता की बड़े भाई संतोष के निर्माणाधीन मकान में गिरकर मृत्यु हो गई। सुबह पड़ोसियों ने अहाते में शव पड़ा देखा तो स्वजन को सूचना दी।
उमेश पर 21 वर्ष पूर्व लखनऊ के मलिहाबाद में घर से चोरी हुए जेवर खरीदने का आरोप था। स्थानीय पुलिस जांच व तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
उमेश गुप्ता की कस्बे में सोने चांदी के आभूषणोंं की दुकान थी। वर्ष 2005 में चोरी हुए जेवर खरीदने में उनका भी नाम आया था। इस प्रकरण में उनको गिरफ्तार करने के लिए रात ढाई बजे पुलिस घर पर पहुंची तो उमेश घबराकर छत के रास्ते भाग निकले।
यह भी पढ़ें- बीहड़ बना नया टूरिस्ट स्पॉट: डकैतों का नहीं अब पर्यटकों का बसेरा, रोमांच और एडवेंचर का नया सेंटर चंबल सेंक्चुरी
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News