Almora News: धौलछीना। बाडेछीना के छानी गांव में गुलदार ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले से घायल होने पर उन्हं जिला अस्पताल ते जाया गया। अस्पताल में घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है। गुलदार के हमले से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, छानी गांव निवासी दीवान सिंह घर से दुकान में की ओर जा रहे थे, लेकिन इसी दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। गुलदार के हमले से दिवान सिंह घायल हो गए। स्थानीय लोगों व वन विभाग ने घायल दिवान सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा कि कि उनके हाथ और पीठ में घाव हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर रेंजर मोहन राम आर्या भी मौके पर पहुंचे। बताया कि गुलदार के हमले के बाद क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी गई। पिंजरा लगाने के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। साथ ही लोगों को भी मानव वन्य जीव संघर्ष के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play