Gauriganj News: बरसात में कच्चा मकान गिरा, वृद्धा की मौत – Hindustan

Gauriganj News: अमेठी, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा मजरे गंगौली गांव में बुधवार सुबह कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मलबे में दबने से मकान में बंधी दो बकरियां भी मर गई, जबकि दो बकरियां घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार फूलकली यादव पत्नी स्व. बाबूलालउम्र करीब 60वर्ष अपने कच्चे मकान में सो रही थी रिमझिम बरसात हो रही थी बुधवार सुबह लगभग पांच बजे कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा। अचानक दीवार गिरने से वह मलबे में दब गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसे थम चुकी थीं।
मकान के अंदर चार बकरियां भी बंधी थीं। मलवे में दबने से दोबकरियों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सपा नेता शिव प्रताप यादव ने बताया कि घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है। प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की गई है। उपजिलाधिकारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया नियमानुसार पीड़ित की मदद की जाएगी
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News