Kanpur News: ग्रीन पार्क स्टेडियम में पिछले कुछ दिनों से जिम को लेकर हंगामा मचा है। स्टेडियम में संचालित जिम में ट्रेनर की ओर से मेंबर से नकद रुपये लेने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जबकि खेल निदेशक की ओर से नकद फीस लेने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है। वहीं, कई महिला सदस्यों ने जिम बंद होने की शिकायत की और अनेक आरोप लगाए। क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि कैश फीस लेने की शिकायत मिली है। जिम के कोच को सख्त चेतावनी दी गई है कि किसी भी सदस्य से कैश शुल्क नहीं लेंगे।
वहीं, महिला सदस्यों को लेकर उन्होंने बताया कि अब महिलाओं के लिए सुबह 8 से 9 बजे के बीच अलग बैच बनाया गया है। अन्य बैचों में महिलाएं शामिल नहीं होंगी। हालांकि अगर कोई महिला पति, भाई के साथ जिम करना चाहती है तो उसे एक शपथपत्र देना होगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play