यूपी: प्राइमरी स्कूलों के साढ़े 3 लाख रसोइयों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, चल रही तैयारी – Hindustan

उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत 3.53 लाख रसोइयों को जल्द खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। उन्हें मानदेय बढ़ोत्तरी का इंतजार है। शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय सरकार बढ़ा चुकी है, ऐसे में रसोइये भी अपना मानदेय बढ़ाने का दबाव बना रहे हैं। चुनावी साल में सरकार इन्हें मानदेय बढ़ोत्तरी का तोहफा देकर खुश करेगी। करीब 1000 रुपये तक मानदेय बढ़ाने की तैयारी है।

यूपी में 1.41 लाख परिषदीय स्कूलों में 1.46 करोड़ छात्रों को मिड डे मील दिया जा रहा है। रसोइयों को पहले एक हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाता था। फिर वर्ष 2019 में इसे बढ़ाकर डेढ़ हजार रुपये कर दिया गया और वर्ष 2022 में मासिक मानदेय बढ़ाकर दो हजार रुपये कर दिया गया। केंद्र सरकार का अंश छह सौ रुपये ही है लेकिन राज्य सरकार की ओर से राज्यांश में लगातार बढ़ोत्तरी की गई। अब फिर वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव से पहले रसोइयों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की जाएगी।

मिड डे मील प्राधिकरण की ओर से इस संबंध में इसका प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है। अब उच्च स्तरीय बैठक में इस पर मुहर लगने के बाद मानदेय बढ़ोत्तरी की घोषणा होगी। रसोइयों को अभी दो हजार रुपये मासिक मानदेय के साथ ही 500 रुपये यूनिफॉर्म और 400 रुपये ग्लव्स के लिए दिए जाते हैं। फिलहाल रसोइयों को पूरी उम्मीद है कि राज्य सरकार जल्द उन्हें भी शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की तरह ही मानदेय बढ़ोत्तरी का तोहफा देगी।

परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों-कर्मियों को बड़ी राहत देते हुए सामूहिक बीमा योजना के प्रीमियम कटौती की धनराशि वापस किए जाने का निर्णय लिया गया है। प्रीमियम की रकम शिक्षकों व कर्मियों को वापस लौटाने के लिए कुल 134 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि भी जारी कर दी गई है। एरियर के रूप में यह धनराशि जल्द बैंक खातों में भेजी जाएगी।

परिषदीय स्कूलों में 31 मार्च 2014 से लेकर एक सितंबर 2022 तक वेतन से काटी गई सामूहिक बीमा योजना के प्रीमियम की धनराशि वापस की जाएगी। दरअसल इस दौरान एलआईसी ने सामूहिक बीमा योजना बंद कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद विभाग शिक्षकों व कर्मियों के वेतन से हर महीने 87 रुपये का बीमा प्रीमियम काटता रहा। अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। अधिकारियों तथा बीईओ को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। 134 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि एरियर के रूप में सीधे संबंधित शिक्षकों व कर्मियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

Loading videos…
Loading videos…
अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News