मऊ के डीसीएस कॉलेज में तुलसी जयंती: हिंदी विभाग ने संगोष्ठी और कवि सम्मेलन का आयोजन किया – Dainik Bhaskar

मऊ के प्रतिष्ठित डीसीएस खण्डेलवाल महाविद्यालय में बुधवार को तुलसी जयंती के अवसर पर हिंदी विभाग ने एक संगोष्ठी और कवि सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रो. कंचन राय के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत हिंदी विभाग की छात्राओं गुंजा विश्वकर्मा, मुस्कान, अंकिता, वंदना, धन्जा चौहान, रिया और मनीता चौहान सहित अन्य के गोस्वामी तुलसीदास की रचनाओं के सस्वर पाठ से हुई।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शर्वेश पाण्डेय ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा के दृष्टिकोण से तुलसीदास का ‘श्रीरामचरितमानस’ भारतीय संस्कृति का घोषणापत्र है। उन्होंने बताया कि तुलसी की रचनाएं आत्मविश्लेषण का अवसर प्रदान करती हैं और मानव जीवन के दोषों को दूर करने की प्रेरणा देती हैं।
वरिष्ठ वक्ता हरेराम सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संपूर्ण रामचरितमानस अहंकार के विनाश की कथा है। उन्होंने कहा कि तुलसीदास अपने साहित्य के माध्यम से लक्ष्य के प्रति समर्पण का भाव उत्पन्न करते हैं। प्रो. चंद्रप्रकाश राय ने बताया कि तुलसीदास की रचनाओं का अध्ययन उन्हें विशेष आनंद प्रदान करता है, और उनकी कृतियों में सामंती विचारधारा के विरोध के स्पष्ट संकेत मिलते हैं।
सहायक आचार्य डॉ. अभय राय ने कहा कि तुलसीदास ने रामचरितमानस की रचना सामान्य जनमानस के लिए की थी। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा, इसलिए वे आमजन की पीड़ा को भली-भांति समझते थे। वरिष्ठ साहित्यकार मृत्युंजय तिवारी ने तुलसीदास को महान कवि एवं संत की संज्ञा दी।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें वरिष्ठ गीतकार डॉ. कमलेश राय ने अपनी भोजपुरी ग़ज़ल प्रस्तुत की। डॉ. सूर्यभूषण द्विवेदी, बृजेश गिरि, जितेंद्र मिश्र ‘काका’ और युवा कवयित्री अनुप्रिया राय ‘मधु’ ने भी अपनी रचनाओं का पाठ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. शर्वेश पाण्डेय ने की, जबकि संचालन और धन्यवाद ज्ञापन सहायक आचार्य डॉ. प्रद्युम्न ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक, साहित्यकार, गणमान्य नागरिक और सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News