—विज्ञापन—
India vs Sri Lanka 1st Test Day 5 Match Timing: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज (19 अगस्त) 5वां और आखिरी दिन है. गॉल टेस्ट फिलहाल रोमांचक मोड़ पर है, जहां टीम इंडिया जीत से महज 6 विकेट दूर है, जबकि श्रीलंका को मुकाबला अपने नाम करने के लिए अभी 288 रनों की दरकार है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंकाई टीम ने अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 84 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए हैं.
ऐसे में भारत की जीत की लगभग पक्की मानी जा रही है, लेकिन श्रीलंकाई टीम की नजर इस मैच को ड्रॉ कराने पर होगी. ऐसे में 5वें दिन का खेल बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है. हालांकि, मैच के शुरू होने के समय में बदलाव किया गया है. आइए आपको बताते हैं भारत-श्रीलंका के बीच जारी गॉल टेस्ट के 5वें दिन का खेल कितने बजे शुरू होगा और आप इस मुकाबले को कहां लाइव देख पाएंगे.
गॉल टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल की शानदार 167 रनों की पारी के दम पर 462 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम अपनी पहली पारी में 284 रन पर ही ऑलआउट हो गई. इस तरह भारत को 178 रनों की बढ़त मिल गई. इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में 193 रन बनाए और श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे संघर्ष करती नजर आई और चौथे दिन का खेल खत्म होने तक सिर्फ 84 रन पर 4 विकेट गंवा दिए.
अब मेजबान टीम को जीत के लिए 288 रनों की जरूरत है, जबकि भारत को जीत दर्ज के लिए 6 विकेट चटकाने होंगे. टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है. अगर यह मैच ड्रॉ होता है या श्रीलंकाई टीम जीत हासिल कर लेती है, तो भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की राह मुश्किल हो सकती है. पॉइंट्स टेबल में फिलहाल भारत 5वें स्थान पर है और इस मैच जीत उसे चौथे नंबर पर पहुंचा सकती है. ऐसे में भारतीय टीम 5वें दिन जल्द से जल्द श्रीलंका के बाकी 6 विकेट हासिल कर मुकाबला अपने नाम करना चाहेगी.
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच बारिश से काफी प्रभावित रहा है. इस मैच के चारों दिन बारिश ने खेल में खलल डाली है, जिससे काफी समय बर्बाद हुआ है और कम ओवर्स भी हुए हैं. ऐसे में बारिश के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए मैच को निर्धारित समय से 15 मिनट पहले यानी भारतीय समयानुसार सुबह 9:45 बजे शुरू करने का फैसला किया गया है. 5वें दिन का खेल भी सुबह 9:45 बजे शुरू होगा.
Stumps on Day 4 in Galle! 🏟️
Sri Lanka 84/4 in the 2nd innings#TeamIndia 6⃣ wickets away from victory in the opening #SLvIND Test.
Scorecard ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8y pic.twitter.com/Fhu9YGYeC1
भारत और श्रीलंका के बीच जारी गॉल टेस्ट का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के चैनलों पर किया जा रहा है. वहीं, आप SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठ सकते हैं. इसके अलावा, भारतीय फैंस इस मुकाबले को DD Sports चैनल पर फ्री में लाइव देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in