Dumka News: प्रशासन के आश्वासन के 6 घंटे के बाद हटा हंसडीहा-गोड्डा एनएच-133 का जाम – livehindustan.com

Dumka News: हंसडीहा-गोड्डा एनएच-133 पर बारीडीह गांव के समीप मंगलवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से साइकिल सवार करीब 40 वर्षीय जितेंद्र महतो की दर्दनाक मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे एवं अन्य मांगों को लेकर एनएच-133 को जाम कर दिया। करीब छह घंटे तक चले जाम के बाद देर रात करीब दो बजे प्रशासन के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम हटा लिया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। इधर, हंसडीहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया है। जानकारी के अनुसार जितेंद्र महतो हंसडीहा हटिया से साइकिल से अपने घर बारीडीह लौट रहे थे। इसी दौरान गोड्डा की ओर से हंसडीहा की तरफ आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने उचित मुआवजा, दोषी चालक की गिरफ्तारी तथा सड़क सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण एनएच-133 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।ग्रामीणों ने बताया कि जितेंद्र महतो परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और बच्चों के समक्ष भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने मृतक के आश्रितों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बारीडीह के समीप फुट ओवरब्रिज अथवा सुरक्षित पारपथ निर्माण की मांग भी उठाई। उनका कहना था कि एनएच-133 पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए यहां फुट ओवरब्रिज का निर्माण जरूरी है। करीब छह घंटे तक चले जाम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं हंसडीहा थाना पुलिस ने ग्रामीणों और मृतक के परिजनों से कई दौर में वार्ता की। अधिकारियों ने सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा दिलाने तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। आश्वासन के बाद देर रात करीब दो बजे ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। वहीं, पुलिस दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो और उसके चालक की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी हुई है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News