Muzaffarpur News: आईओसीएल की मनमानी पर गरमा सकता है माहौल मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता।आईओसीएल की मनमानी को लेकर फिर सदन का माहौल गरमा सकता है। अगले 22 अगस्त को मेयर निर्मला देवी की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक होनी है। इसमें आईओसीएल द्वारा पूर्व में पारित आदेश का अनुपालन नहीं करने पर की गई कार्रवाई पर विचार होगा। अधूरी कार्ययोजना व अन्य पहलू भी शामिल होंगे।बीते एक फरवरी को सदन में पेश हुए आईओसीएल के अधिकारी के जवाब पर पार्षदों की आपत्ति के बाद संबंधित अधिकारी को सदन से बाहर निकाल दिया गया था। इसके बावजूद गैस पाइपलाइन के काम में कोताही व मनमानी जारी है।
बैठक को लेकर मेयर की ओर से दिए गए पांच एजेंडों में स्पाइनल व पेरिफेरल रोड प्रोजेक्ट के तहत बने फुटपाथ व नाले के यूटिलिटी डक्ट के रखरखाव से जुड़ा प्रस्ताव भी शामिल है। इसके अलावा एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग आदि पर भी विचार होगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play