Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ता की शिकायत पर डीएम के कड़े निर्देश पर बुधवार को ईओ की अगुवाई में नगर पंचायत टीम ने चोक नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटा दिया। मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम अविनाश सिंह से अधिवक्ता नवीन कुमार सिंह ने चोक नाले की शिकायत का फर्जी निस्तारण का आरोप लगाकर नाले के ऊपर से अतिक्रमण हटाकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की थी। डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए दो दिन में नाले का अतिक्रमण हटाकर सफाई कराने के कड़े निर्देश नगर पंचायत को दिए थे।बुधवार
को दोपहर बाद नायब तहसीलदार सिमरन मैथानिया, लेखपाल आदित्य गंगवार और ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर पुलिस और नगर पंचायत टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने जेसीबी मशीन से नाले की सफाई करवाकर अतिक्रमण हटा दिया। अधिशासी अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया नाले पर अवैध कब्जा कर रखी गई संरचनाओं को हटाकर पानी की सुचारु निकासी सुनिश्चित की गई है।फोटो संख्या 02
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play