Chaibasa News: सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाते – Hindustan

Chaibasa News: चाईबासा। जिला सड़क सुरक्षा टीम एवं परिवहन विभाग पश्चिमी सिंहभूम द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर मध्य विद्यालय असनतालिया, चक्रधरपुर में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवहार के लिए प्रेरित करना रहा। जागरूकता अभियान के दौरान जिला सड़क सुरक्षा टीम द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों, रोड मार्किंग, विभिन्न यातायात संकेत बोर्ड तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर होने वाली कार्रवाई के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान विद्यार्थियों को सरकार द्वारा संचालित गुड समैरिटन योजना तथा सड़क दुर्घटना में पीड़ित परिवार को मिलने वाले मुआवजे से संबंधित प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। टीम द्वारा विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे सड़क सुरक्षा को लेकर अपनी छोटी-छोटी जिम्मेदारियां तय करें और अपने घर, विद्यालय, गांव एवं समाज में यातायात नियमों के पालन के प्रति दूसरों को भी जागरूक करें。

अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए तेज गति से वाहन चलाने, नशे का सेवन कर वाहन चलाने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने से होने वाले खतरों के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों को स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवलाल महतो ने विद्यार्थियों को नशे का सेवन कर वाहन नहीं चलाने की अपील की। उन्होंने तेज गति, यातायात नियमों का उल्लंघन एवं अन्य लापरवाहियों को सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बताते हुए विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने तथा अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

जिला सड़क सुरक्षा टीम ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन, सुरक्षित गति से वाहन चलाना, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग तथा नशे में वाहन न चलाना सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News