लेदर फिनिश और 7900mAh बैटरी, 21 अगस्त को आ रहा है Poco M8x 5G; Snapdragon प्रोसेसर भी मिलेगा – Jagran

Poco भारत में 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे अपना नया स्मार्टफोन Poco M8x 5G लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने इसके तीन कलर ऑप्शन्स का खुलासा किया है, जिसमें एक खास वीगन लेदर फिनिश वाला वेरिएंट भी शामिल है।
Poco M8x 5G को भारत में लॉन्च किया जाएगा। 
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Poco M8x 5G भारत में 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। ये स्मार्टफोन देश में Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च से कुछ दिन पहले कंपनी ने खुलासा किया है कि Poco M8x 5G को तीन कलर ऑप्शन्स में पेश किया जाएगा। इनमें से एक शेड लेदर फिनिश वाले क्वाड कर्व्ड रियर पैनल के साथ आएगा। Xiaomi के सब-ब्रांड ने हाल ही में कन्फर्म किया था कि ये हैंडसेट Snapdragon 4 सीरीज चिपसेट और 7,900mAh की बड़ी बैटरी से लैस होगा।
अपकमिंग Poco स्मार्टफोन की डेडिकेटेड माइक्रोसाइट को अपडेट कर कन्फर्म किया गया है कि Poco M8x 5G भारत में तीन कलर ऑप्शन्स- ब्लैक, ब्लू और लेदर ग्रीन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसके ग्रीन शेड में ‘वीगन लेदर फिनिश’ मिलेगी। माइक्रोसाइट से ये भी सामने आया है कि फोन में ‘मेटैलिक फिनिश’ वाला फ्लैट मिडिल फ्रेम मिलेगा और इसके बैक पैनल पर ‘क्वाड कर्व्ड’ डिजाइन दिया जाएगा।

इसके अलावा, Poco M8x 5G को भारत में Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के नए HyperOS 3 के साथ लॉन्च किया जाना कन्फर्म है। कंपनी का वादा है कि इस फोन को 4 OS अपग्रेड्स और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। अपकमिंग हैंडसेट के डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन मिलेगा। साथ ही इसमें ‘Wet Touch 2.0’ फीचर दिया गया है, ताकि गीली उंगलियों से भी स्क्रीन को आसानी से इस्तेमाल किया जा सके। फोन डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग के साथ आएगा।
इससे पहले कंपनी ने बताया था कि Poco M8x 5G में 7,900mAh की बैटरी मिलेगी, जिसे लेकर 3 दिनों तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। कंपनी के मुताबिक, सिंगल चार्ज पर इसमें लगभग 35 घंटे की सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग, 27 दिनों की मैसेजिंग, 13 घंटे का GPS नेविगेशन या 64 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक मिल सकता है। ये 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
Poco M8x 5G में Qualcomm का 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट मिलना कन्फर्म है, जो एप्स को 43 प्रतिशत तेजी से लॉन्च कर सकता है। हैंडसेट ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 6,30,000 से ज्यादा पॉइंट्स हासिल किए हैं। इसमें 6GB LPDDR4x रैम और UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगी। फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन दिया जाएगा, जिसमें 12,439 स्क्वायर मिमी ग्रेफाइट हीट डिसिपेशन एरिया और 1,924 स्क्वायर मिमी कॉपर फॉयल लेयर शामिल है।
यह भी पढ़ें: एक ही जगह पर अलग-अलग फोन में 5G स्पीड इतनी अलग क्यों? ज्यादातर लोग नहीं जानते

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News