Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के सुल्तानजोत में स्कूली बस चालक के साथ मारपीट और बस में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि जाम के दौरान गाली-गलौज और बस का शीशा तोड़ने के बाद आरोपियों ने सुल्तानजोत पहुंचकर चालक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने पहुंचे स्कूल प्रबंधक की कार में भी तोड़फोड़ की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम पानन्नकुंड्या (हसुवाडोल) निवासी ओमकार शुक्ला पुत्र बंशीधर शुक्ला बलरामपुर कान्वेंट स्कूल में बस चालक हैं। तहरीर के मुताबिक, एक अगस्त को दोपहर करीब 1:45 बजे वह बच्चों को बस में बैठाकर सुल्तानजोत जा रहे थे। रास्ते में जाम लगा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने बस के पास पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि उसने बस का शीशा तोड़ते हुए चालक को धमकी भी दी।
घटना के बाद चालक ने विद्यालय प्रबंधक को इसकी जानकारी दी और बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के बाद बस लेकर सुल्तानजोत पहुंचा। आरोप है कि वहां पहुंचते ही सुल्तानजोत निवासी बाबू और सलीम पुत्र इम्तियाज जबरन बस में घुस आए और चालक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इससे चालक को चोटें आईं।
आरोपियों ने बीच-बचाव करने पहुंचे स्कूल प्रबंधक की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित के मुताबिक, बस और कार में तोड़फोड़ से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद चालक को आरोपियों से बचाया जा सका। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि चालक की तहरीर के आधार पर बाबू और सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play