Feedback
लंदन दुनिया के ड्रीम प्लेसेस में से एक है. इसे ख्वाबों का शहर भी कहा जाता है. दुनिया के कई अमीर और सफल लोगों का इस शहर से खास रिश्ता रहा है. लोग यहां बसने का सपना लेकर आते हैं. लंदन में बड़ी संख्या में भारतीय भी रहते हैं. वहां वे कमाते हैं, सेटल हैं और अपनी जिंदगी बुन रहे हैं.
इसी कड़ी में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय महिला दिखा रही है कि लंदन में 2 लाख भारतीय रुपये किराए में कैसा आशियाना मिलता है. महज 215 वर्गफुट के इस स्टूडियो के लिए महिला हर महीने करीब 1,850 पाउंड यानी 2 लाख रुपये से ज्यादा किराया देती है.
वीडियो कंटेंट क्रिएटर आर्या कोठारी ने शेयर किया है. वीडियो में वह महिला से उसके किराए के बारे में पूछते हैं. महिला बताती है कि वह हर महीने करीब 1,850 पाउंड किराया देती है.
‘महज 24 गज का घर’
अपार्टमेंट का साइज पूछने पर महिला बताती है कि उसका घर सिर्फ 215 वर्गफुट यानी करीब 24 गज का है. इतनी जगह में एक छोटा कमरा और किचन आ सकता है. वह खुद भी मानती है कि घर छोटा है और किराया काफी ज्यादा.
वीडियो में महिला अपने स्टूडियो का टूर भी कराती है. छोटे से स्पेस में किचन, लिविंग एरिया और बेडरूम, सब कुछ एक साथ है. महिला बताती है कि वह इसी छोटे से किचन में खाना बनाती है और उसी जगह पर रहती और सोती भी है.
यह भी पढ़ें: लंदन हो रहा है खाली! जानिए क्यों शहर छोड़कर भाग रहे हैं यहां के लोग
लंदन की आजादी कहीं नहीं मिलती
महिला रिन्यूएबल एनर्जी ट्रेडिंग सेक्टर में काम करती है. वह मानती है कि इस घर के लिए वह शायद अपनी क्षमता से ज्यादा किराया दे रही है. हालांकि, लंदन में रहने के पीछे उसकी अपनी वजह है.उसने बताया कि वह भारत में ज्यादा आरामदायक जिंदगी जी सकती है, लेकिन लंदन की आजादी और अलग-अलग देशों के लोगों से मिलने का अनुभव उसे पसंद है.
देखें वीडियो
A post shared by Arya Kothari (@arya_kothari)
महिला के मुताबिक, लंदन में आराम से रहने के लिए किसी व्यक्ति को सालाना करीब 40,000 पाउंड कमाने की जरूरत पड़ सकती है. यानी भारतीय रुपये में करीब 52 लाख रुपये सालाना.
यह भी पढ़ें: भारतीय स्वाद का ऐसा जलवा! लंदन में खुलते ही रेस्टोरेंट के बाहर लगी लंबी कतार
उसका छोटा सा घर किताबों, फूलों, पेरिस की एक पेंटिंग और अलग-अलग सजावटी चीजों से भरा हुआ है. वह मजाक में कहती है कि कोई और उसे फूल नहीं देता, इसलिए वह खुद ही अपने लिए फूल खरीदती है.
2 लाख रुपये किराया तो बहुत कम है
क्या 215 वर्गफुट के घर के लिए 2 लाख रुपये से ज्यादा किराया देना वाकई सही है? इस पर महिला का कहना है कि सिर्फ स्टूडियो को देखकर ऐसा नहीं लगता. लेकिन बिल्डिंग की सुविधाओं को जोड़ दिया जाए तो बात अलग है.
बिल्डिंग में मूवी रूम, पिलाटीज स्टूडियो, जिम, कुकिंग स्पेस और टेरेस जैसी सुविधाएं हैं. महिला का कहना है कि इन्हीं सुविधाओं की वजह से वह इतना ज्यादा किराया देने के लिए तैयार है.
वीडियो पर लोग भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. किसी ने लंदन के किराए को हैरान करने वाला बताया, तो किसी ने 2 लाख रुपये से ज्यादा में इतने छोटे स्टूडियो को पागलपन कहा. वहीं, कुछ लोगों का कहना था कि सुविधाओं को देखते हुए किराए को कुछ हद तक समझा जा सकता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू