Jahanabad News: लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान है किसान रतनी, निज संवाददाता जिले के झुनाठी गांव के बधार में चोरों ने किसानों के खेत में बने केबिन को निशाना बनाकर मोटर पंप चोरी कर लिया। घटना की जानकारी सोमवार सुबह उस समय हुई, जब किसान अपने खेतों की सिंचाई के लिए पहुंचे। पीड़ित किसान बृजकिशोर शर्मा और पप्पू दास ने बताया कि खेत में बने केबिन में करकट (टीन) से घेरकर कृषि उपकरण और मोटर पंप रखे गए थे। रात के दौरान अज्ञात चोरों ने करकट तोड़कर केबिन में प्रवेश किया और वहां रखा 2 एचपी का दो मोटर पंप चोरी कर फरार हो गए।
चोरी की घटना से किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है और क्षेत्र के किसानों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना किसानों ने स्थानीय थाना में लिखित रूप से दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। किसानों ने पुलिस प्रशासन से जल्द चोरी का खुलासा कर मोटर पंप बरामद करने की मांग की है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play