नई दिल्ली, एजेंसी। सरकार ने सोमवार को गेहूं और उसके उत्पादों के निर्यात पर लगी रोक तत्काल प्रभाव से हटा दी। इस कदम से अंतरराष्ट्रीय बाजार में गेहूं की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है। दुनिया में गेहूं के दूसरे बड़े उत्पादक देश भारत ने घरेलू कीमतों में बढ़ोतरी पर काबू पाने के लिए मई, 2022 में गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से गेहूं की वैश्विक आपूर्ति शृंखला पर असर देखने का मिला है।
विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की तरफ से जारी अधिसूचनाओं के मुताबिक, सरकार ने गेहूं के आटे और मैदा, सूजी एवं साबुत गेहूं के आटे जैसे अन्य उत्पादों के निर्यात पर लगी रोक भी हटा दी है। गेहूं की निर्यात नीति को तत्काल प्रभाव से ‘प्रतिबंधित’ के स्थान पर ‘मुक्त’ कर दिया गया है। सरकार ने इस साल फरवरी में 25 लाख टन गेहूं के निर्यात की अनुमति दी थी। सरकार के पास 31 मार्च, 2026 तक 2.22 करोड़ टन गेहूं का भंडार मौजूद था।
केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने अप्रैल में कहा था कि बेमौसम बारिश और प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों में ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान के बाद फसल वर्ष 2025-26 में देश का गेहूं उत्पादन 11 से 12 करोड़ टन के बीच रहने का अनुमान है।
रोलर फ्लोर मिलर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस साल गेहूं का उत्पादन 11.06 करोड़ टन रहने का अनुमान लगाया है, जो हाल में मौसम से हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए भी 2024-25 के 10.96 करोड़ टन के उत्पादन से थोड़ा अधिक है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play