दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के बीच होगी ट्राई सीरीज, सभी टीमों के स्क्वॉड का हो गया ऐलान; देखिए – Hindustan

जिम्बाब्वे ने मेजबान नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की त्रिकोणीय शृंखला के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। यह सीरीज 28 अगस्त से 6 सितंबर तक विंडहोक में खेली जाएगी। अनुभवी स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी करेंगे।

स्पिनर ग्रीम क्रेमर बाएं हाथ की चोट से उबरकर राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे हैं। इस चोट के कारण वे बांग्लादेश और भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर रहे थे। जिम्बाब्वे के लिए एक टेस्ट मैच खेल चुके तेज गेंदबाज कुंदई मतिगिमु को भी 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा और तनाका चिवंगा चोट के कारण शेवरॉन्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए। नगारवा पीठ के निचले हिस्से की चोट से उबर रहे हैं, जबकि चिवंगा को अभ्यास के दौरान एड़ी में चोट लगने के बाद सर्जरी करानी पड़ी है। दोनों खिलाड़ी रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और इस दौरान जेडसी की मेडिकल टीम द्वारा उनकी लगातार निगरानी की जाएगी।

जिम्बाब्वे 29 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा। दो दिन बाद नामीबिया से भिड़ेगा। तीनों देश आपस में दो बार खेलेंगे और शीर्ष दो टीमें 6 सितंबर को फाइनल में पहुंचेंगी।

सिकंदर रज़ा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, इनोसेंट कैया, वेसली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, कुंडाई माटिगिमु, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, न्यूमैन न्यामहुरी और तफदज़वा त्सिगा

दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया आगामी त्रिकोणीय शृंखला के लिए अपनी-अपनी टीमें पहले ही घोषित कर चुके हैं। नामीबिया ने सोमवार को ही घोषणा की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका पहले ही कर चुका था।

नामीबिया ने घरेलू मैदान पर होने वाली ट्राई-सीरीज़ के लिए अनुभव से भरी टीम की घोषणा की है, जिसमें कप्तान गेरहार्ड इरास्मस के साथ जान फ्रायलिंक, जेजे स्मिट, जान-निकोल लॉफ्टी-ईटन, रुबेन ट्रम्पेलमैन और बर्नार्ड स्कोल्ट्ज़ जैसे जाने-पहचाने चेहरे शामिल हैं। सभी ने सभी फॉर्मेट में 100 से अधिक मैच खेले हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जस्टिन केम्प मुख्य कोच क्रेग विलियम्स के सहायक होंगे। केम्प को जून में नामीबिया के क्रिकेट प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था। यह त्रिपक्षीय शृंखला नामीबिया की तैयारियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगी, क्योंकि वे आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 के माध्यम से 2027 क्रिकेट विश्व कप (जिसकी वे दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के साथ सह-मेजबानी कर रहे हैं) के लिए दावेदारी में बने हुए हैं और साथ ही 2028 पुरुष टी20 विश्व कप की ओर प्रगति करने पर भी उनकी नजर रहेगी।

गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), माइकल वैन लिंगन, ज़ेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जे जे स्मिट, जान फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, जैक ब्रसेल, मैक्स हेंगो, एलेक्स बसिंग-वोल्स्चेंक, जूनियर तान्यांदा, जान-निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेसी बाल्ट, वाल्डो स्मिथ।

ब्योर्न फोर्टुइन (कप्तान) ईथन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी ज़ोरज़ी, कॉनर एस्टरहुइज़न, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, डुआन जानसेन, क्वेना मफाका, नकोबानी मोकोएना, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, लूथो सिपाम्ला, जेसन स्मिथ और प्रेनेलन सुब्रायेन।

28 अगस्त, नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

29 अगस्त, दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

31 अगस्त, नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

1 सितंबर, जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

3 सितंबर, नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

4 सितंबर, नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

6 सितंबर, फाइनल (टीबीसी बनाम टीबीसी), नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News