Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। प्रजापिता ब्रहृमाकुमारी ईश्वरीय विवि के तत्वावधान में दीदी प्रकाशमणि की पुण्य तिथि पर सोमवार को रक्तदान शिविर आयोजित की गयी। विश्व बंधुत्व दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में डीसी दिलेश्वर महतो व डीडीसी अनिमेष रंजन मौजूद रहे।
डीसी-डीडीसी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभांरभ किया। मौके पर डीसी दिलेश्वर महतो ने कहा कि रक्तदान-महादान है और अपना दान किसी को जीवन दान दे सकता है। हादसे,गंभीर बीमारी व जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता बेहद अहम होती है।
उन्होनें ऐसे शिविर के माध्यम से रक्त संग्रहित कर न केवल पुण्य कार्य के भागी बनते है,बल्कि किसी को जीवन देने में अपनी भूमिका निभाते है। उन्होनें सबों से रक्तदान का आहृवान किया और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित-जागरूक करने की अपील की। शिविर में कई सामाजिक संगठनों व शैक्षणिक संस्थानों के लोगों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करायी। युवा,विद्यार्थियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। वहीं डीडीसी अनिमेष रंजन ने रक्तदान को लेकर जन जागरूकता का आहृवान किया।
साथ ही शिविर में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले संस्थाओं की सराहना की। उन्होनें कहा कि सामाजिक संस्थाओं व प्रशासनिक प्रयासों के सहारे हम जरूरतमंद लोगों के लिए प्रर्याप्त रक्त की उपलब्धता बहाल रख सकते है। इस अवसर पर ब्रहृमाकुमारी ईश्वरीय विवि की संचालिका बीके शांति दीदी के साथ बीके ममता, सुचिता, सुशीला, गीता, कुसुम, शिव, अमित, मंगल, ब्लड बैक के प्रभारी चिकित्सक डा.सुनील राम, राकेश कुमार, संजय अग्रवाल, पंचू साहु, खिलेश्वर साहु, अमित सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play