Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता तहसील क्षेत्र अमेठी के अंतर्गत सूबेदार का पुरवा मजरे गंगौली में बीते बुधवार की भोर बरसात के कारण कच्चा मकान गिरने से 65 वर्षीय फूलकली पत्नी बाबूलाल की मौत हो गई थी। घटना में 2 बकरियों की भी मौत हुई थी। मामले में जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी।उपजिलाधिकारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देशन में पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से मृतका के परिजनों के बैंक खाते में 4 लाख रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित की गई।
इसके साथ ही दो बकरियों की क्षति के लिए 8 हजार रुपये और पशुशाला को हुए नुकसान के लिए 3 हजार रुपये दिए गए। वहीं व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने पीड़ित के घर पहुंचकर मृतका के परिजनों को 10 हजार रुपए की मदद की। सुशील जायसवाल, सोनू कसौधन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play