Kal Ka Mausam 21 August: बारिश फिर बनेगी आफत! यूपी और दिल्ली समेत इन राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, जानें – India.com

बारिश फिर बनेगी आफत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
कल का मौसम 21 अगस्त: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर तेज होता दिख रहा है. मौसम विभाग ने 21 अगस्त को यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 27 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है. हवा की रफ्तार कुछ इलाकों में 85 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ऐसे में लोगों को मौसम का अपडेट देखकर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है. तेज हवा और बारिश का असर खेती पर भी पड़ सकता है. पेड़ गिरने और बिजली से जुड़े हादसों का खतरा भी बढ़ सकता है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की परेशानी सामने आ सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक 21 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, सिक्किम, मेघालय, त्रिपुरा, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम और तेलंगाना में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है.
पूर्वी भारत के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली और गरज के साथ बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं. मछुआरों को खराब मौसम के दौरान समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है. उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाके में ऊपरी हवा में चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है. असम के ऊपर भी ऐसा ही सिस्टम बना है, जिसका असर आसपास के राज्यों में मौसम पर पड़ सकता है.
राजधानी दिल्ली में 21 अगस्त को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरने और ट्रैफिक धीमा होने की परेशानी हो सकती है. दिल्ली में दिन का अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. ऐसे में ऑफिस, कॉलेज या किसी जरूरी काम के लिए निकलने वाले लोगों को मौसम का अपडेट जरूर देखना चाहिए. खुले इलाकों में तेज हवा के दौरान पेड़, होर्डिंग और दूसरी चीजों से सावधान रहने की जरूरत होगी.
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. मेरठ, मथुरा, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, झांसी, ललितपुर, महोबा, जालौन, रायबरेली, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, बांदा, फतेहपुर, कानपुर, शामली, बदायूं, इटावा, गाजीपुर, गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज और बस्ती में भारी बारिश हो सकती है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है.
बिहार में पटना, गया, भोजपुर, सिवान, बक्सर, गोपालगंज, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय और लखीसराय में बारिश और आंधी की चेतावनी है. यहां हवा की रफ्तार 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है. पटना में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है.
झारखंड में 21 और 22 अगस्त को कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है. जमशेदपुर, सिमडेगा, रांची, देवघर, दुमका, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, रामगढ़, खूंटी, पलामू और चतरा में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवा चल सकती है. रांची में तापमान 31 और 24 डिग्री के आसपास रह सकता है.
उत्तराखंड में नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, हरिद्वार, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल में बारिश और आंधी का अलर्ट है. देहरादून में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 23 डिग्री रह सकता है. हिमाचल प्रदेश में कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, किन्नौर, मंडी, ऊना, हमीरपुर और सोलन में तेज बारिश हो सकती है. मनाली में तापमान 16 से 10 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.
पंजाब में कपूरथला, होशियारपुर, गुरदासपुर, अमृतसर, बठिंडा, चंडीगढ़, लुधियाना, फरीदकोट, फिरोजपुर और संगरूर में 21 और 22 अगस्त को बारिश और तेज हवा का अलर्ट है. हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. राजस्थान के कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है. जयपुर में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है.
मध्य प्रदेश में विदिशा, दमोह, नरसिंहपुर, देवास, धार, सागर, इंदौर, बालाघाट, खंडवा, सिवनी, भोपाल, बैतूल, खरगोन, मंडला और सीधी समेत कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है. भोपाल में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है. ऐसे मौसम में लोगों को खुले इलाकों में जाने से बचना चाहिए और बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होना चाहिए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. वे मई 2024 से Zee Media समूह के साथ जुड़े हैं. यहां उन्होंने पहले Zee News हिंदी में काम किया और वर्तमान में India.com हिंदी में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. ऋषभ यहां देश-दुनिया की खबरों के साथ-साथ टेक और … और पढ़े
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News