Feedback
मॉनसून का मौसम गर्मी से राहत तो लाता है लेकिन अपने साथ नमी और ह्यूमिडिटी भी लाता है. इसके कारण बालों से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं. इस मौसम में हवा में नमी के कारण स्कैल्प पर चिपचिपाहट, पसीना और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे बाल तेजी से झड़ने लगते हैं और स्कैल्प दिखने लगती है. अगर आप भी इस मॉनसून में तेज हो चुके हेयर फॉल और पतले बालों से परेशान हैं तो आपकी रसोई में मौजूद प्याज इसका सबसे बेहतरीन और प्राकृतिक इलाज है.
हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने कुछ समय पहले एक शो में बताया था कि बालों को घना और मोटा बनाने के लिए प्याज का रस काफी मददगार है. उन्होंने कहा था, ‘प्याज का जूस निकालिए और उसे तेल की तरह लगा लीजिए. कुछ देर बाद धो दीजिए.’
प्याज में भरपूर मात्रा में सल्फर, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो न सिर्फ बालों का झड़ना तुरंत रोकते हैं, बल्कि नए बाल उगाने और उन्हें मोटा व लंबा बनाने में भी मदद करते हैं. आइए जानते हैं मॉनसून में प्याज का रस लगाने का सही तरीका.
मॉनसून में प्याज का रस लगाने का सही तरीका
सबसे पहले 1-2 मध्यम आकार के लाल प्याज लें, क्योंकि इनमें सल्फर की मात्रा अधिक होती है जो हेयर ग्रोथ के लिए जरूरी है.
प्याज को छीलकर कद्दूकस कर लें या मिक्सी में पीस लें. फिर एक साफ सूती कपड़े या छलनी से दबाकर इसका ताजा रस निकालें.
मॉनसून की चिपचिपाहट से बचने और प्याज की गंध कम करने के लिए इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल या नारियल का तेल मिलाएं.
कॉटन (रुपए/रूई) को प्याज के रस में डुबोएं और बालों की जड़ों में पार्टिंग करके अच्छे से लगाएं, खासकर जहां बाल पतले हैं.
रस लगाने के बाद 5 मिनट तक उंगलियों के पोरों से सर्कुलर मोशन में हल्की मालिश करें ताकि ब्लड सर्कुलेशन बढ़े.
प्याज के रस को सिर पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें. इसे बहुत ज्यादा देर न छोड़ें, वरना स्कैल्प में जलन हो सकती है.
ताजे पानी और किसी माइल्ड या आयुर्वेदिक शैम्पू से बालों को अच्छे से धो लें ताकि प्याज की गंध पूरी तरह निकल जाए.
मॉनसून के दौरान बेहतर परिणाम और नए बाल उगाने के लिए इस नुस्खे को हफ्ते में केवल 2 बार ही दोहराएं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू