India vs England Hockey: एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में भारत और इंग्लैंड के बीच पूल डी का मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा. दोनों टीमों ने गोल करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन कोई भी खिलाड़ी गेंद को गोल पोस्ट में नहीं पहुंचा सकी. इस मुकाबले में भारत की गोलकीपर सविता पूनिया ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने इंग्लैंड के कई खतरनाक शॉट्स को रोका और टीम को मुश्किल समय में संभाले रखा. इस ड्रॉ के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बना ली, जबकि इंग्लैंड का सफर खत्म हो गया.
मैच की शुरुआत भारत के लिए ज्यादा अच्छी नहीं रही. टीम ने कुछ अच्छे मौके बनाए, लेकिन उन्हें गोल में बदलने में सफलता नहीं मिली. पहले क्वार्टर में इश्किा ने इंग्लैंड के डिफेंस को पार करते हुए शानदार शॉट लगाया, लेकिन इंग्लिश गोलकीपर ने उसे रोक लिया. इसके बाद भारत को पेनल्टी कॉर्नर भी मिला. नवनीत ने शॉट लिया, लेकिन उसे गोल नहीं माना गया. भारत को दो और मौके मिले, लेकिन टीम उनका फायदा नहीं उठा सकी. दूसरे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने अटैक बढ़ाया और इंग्लैंड पर दबाव बनाने की कोशिश की.
तीसरे क्वार्टर में इंग्लैंड ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली. इंग्लिश खिलाड़ियों ने लगातार भारत के गोल पोस्ट पर हमले किए और कई बार गोल के करीब पहुंचीं. इंग्लैंड को पेनल्टी कॉर्नर भी मिले, लेकिन सविता पूनिया ने हर बार शानदार बचाव किया. उन्होंने गोल पोस्ट के सामने डटकर इंग्लैंड की कोशिशों को रोका. चौथे क्वार्टर की शुरुआत में भारत ने भी आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड ने फिर दबाव बढ़ा दिया. लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिलने के बावजूद इंग्लैंड गोल नहीं कर सका.
मैच के आखिरी पलों में इंग्लैंड ने बराबर गोल करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस और सविता पूनिया ने कोई मौका नहीं दिया. आखिरी सीटी बजने तक स्कोर 0-0 रहा. इस नतीजे के साथ भारत ने अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली. वहीं इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई. मैच खत्म होने के बाद इंग्लैंड की कुछ खिलाड़ी मैदान पर भावुक नजर आईं. भारत के लिए यह मुकाबला खास रहा, क्योंकि गोल नहीं कर पाने के बावजूद टीम ने मजबूत डिफेंस के दम पर जरूरी नतीजा हासिल किया.
(इनपुट: IANS)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. वे मई 2024 से Zee Media समूह के साथ जुड़े हैं. यहां … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED