Fatehpur News: 31 हजार उपभोक्ताओं के नंबर नहीं हो सके अपडेट – Hindustan

Fatehpur News: फतेहपुर। बिजली विभाग द्वारा नेवर पेड व लांग अनपेड वाले उपभोक्ताओं से बिजली का बकाया जमा करवाए जाने के लिए मोबाइल नंबरों को अपडेट कराए जाने का अभियान पूर्व में चलाया गया। जिसमें करीब एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं के नंबरों को अपडेट कराया गया, जबकि अभियान की गति मंद पड़ जाने के चलते करीब 31 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के नंबर अब तक अपडेट नहीं हो सके हैं। बिजली का बकाया जमा कराए जाने के उद्देश्य से पूर्व में मीटर रीडरों के साथ ही विभागीय टीम द्वारा डोर टू डोर अभियान चलाकर उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबरों के साथ ही सही पते को अपडेट कराए जाने का काम शुरू किया गया था। जिससे बकाएदारों को फोन काल के माध्यम से बकाया जमा करवाए जाने को प्रेरित किया जा सके। जिसके तहत तीनों डिवीजनों के तहत करीब एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबरो को अपडेट किया गया था। इसके बाद अभियान मंद होने के कारण अब तक 31,517 उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर अब तक अपडेट नहीं हो सके। जिससे नेवर पेड व लांग अनपेड उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर व पता अपडेट न होने के कारण बकाया जमा नहीं हो पा रहा है。
डिवीजन कुल उपभोक्ता अपडेट उपभोक्ता शेष उपभोक्ता
प्रथम 1,78,460 1,62,898 15,562
द्वितीय 1,24,720 1,17,688 7,032
तृतीय 1,64,014 1,55,091 8,923
कोट…
छूटे कनेक्शन धारकों के मोबाइल नंबरों को अपडेट कराए जाने के लिए जीएमआर की टीम के साथ ही उपकेंद्र की टीमों को लगाया गया है। जो उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबरों के साथ ही सही पते की जांच कर अपडेट करने का काम कर रही हैं।
अनिल वर्मा, एसई बिजली
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News