‘राजीव गांधी का था दूरदर्शी व्यक्तित्व’ – Hindustan

पंकज महासेठ,दरभंगा। दरभंगा जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व दरभंगा जिला कांग्रेस कमेटी अर्बन जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन ने किया। कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।

डॉ. हसन ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण, देश की तरक्की, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार और योगदान आज भी हम सभी को प्रेरणा देते हैं।कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीताराम चौधरी, राम पुकार चौधरी, प्रदेश प्रतिनिधि सह जिला मीडिया प्रभारी मो. असलम, गणेश चौधरी, जीवन झा, उदय शंकर मिश्रा, काशीनाथ झा, प्रिंस परवेज, रीता मिश्रा, हसमत अंसारी, मुन्ना खान, अंसार हसन, धनंजय सिंह, बसंत झा, मिथिलेश यादव, एजाज खान, विमलेनदु ठाकुर आदि थे।

दरभंगा। बिहार प्रदेश कांग्रेस पंचायती राज विभाग के तत्वाधान में कटहलबाड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयन्ती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रकोष्ठ के पूर्व महासचिव अमरेन्द्र कुमार अमर ने देश के विकास में स्व. राजीव गांधी के दिये योगदान पर विस्तार से चर्चा की। मौके पर सुशील कुमार सिंह, विजय कुमार महासेठ, महेश कुमार पासवान, मिथिलेश कुमार पासवान, खुर्शीद रब्बानी, प्रेमचंद्र यादव, मो. फैज, राकेश महतो, संजय कुमार प्रसाद, मो. इलियास, रवि कुमार आदि थे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News