Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने गुरुवार को विकासखंड गौरीबाजार के संविलियन विद्यालय रतनपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र उपस्थिति, बुनियादी सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को अलंकार पढ़ाया। बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कुल 241 विद्यार्थी नामांकित हैं, जिनमें से निरीक्षण के दौरान 187 विद्यार्थी उपस्थित मिले। विद्यालय में प्रधानाध्यापक, छह शिक्षक एवं तीन अनुदेशक कार्यरत हैं। निरीक्षण के समय सभी शिक्षक अपनी-अपनी कक्षाओं में शिक्षण कार्य करते पाए गए। समय-सारणी एवं शिक्षक संदर्शिका के अनुसार कक्षाएं संचालित हो रही थीं।
सभी विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध थीं तथा बच्चे यूनिफॉर्म एवं जूते-मोजे में अनुशासित रूप से उपस्थित मिले। इस दौरान दौरान बीएसए ने स्वयं कक्षा आठ के विद्यार्थियों को हिंदी विषय में ‘अलंकार’ पढ़ाया। उन्होंने कक्षा सात के विद्यार्थियों को विज्ञान में अम्ल एवं क्षार तथा कक्षा छह के विद्यार्थियों को हिंदी व्याकरण में ‘वाक्यांश के लिए एक शब्द’ पढ़ाया। इसके बाद उन्होंने बच्चों के बीच बैठकर स्वयं मध्याह्न भोजन ग्रहण किया और भोजन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। विद्यालय में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण किया गया है। स्मार्ट क्लास एवं स्मार्ट रूम के माध्यम से बच्चों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। सभी कक्षा-कक्षों में टाइल्स, रंगाई-पुताई, विद्युत कनेक्शन एवं उपकरण क्रियाशील पाए गए। विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग स्वच्छ शौचालय, नियमित साफ-सफाई, किचन शेड एवं हाथ धोने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। परिसर में जलभराव की समस्या भी नहीं मिली। उन्होंने शिक्षकों के बेहतर शिक्षण प्रबंधन की सराहना की।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play