Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। बीएसए कार्यालय स्थित सभागार में चल रहे तीन दिवसीय बाल वाटिका प्री-प्राइमरी ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर जिला समन्वयक सुशील कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में जनपद के पुरकाजी, खतौली और बुढ़ाना ब्लॉक के एआरपी एवं शिक्षक संकुल अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर एसआरजी विनीत पंवार एवं रजनी बालियान द्वारा प्रतिभागियों को विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को बाल वाटिका के रूप में विकसित करना है, ताकि 3 से 6 वर्ष तक की आयु के बच्चों की बुनियादी शिक्षा को सुदृढ़, सुरक्षित और प्रेरणादायक बनाया जा सके।
मास्टर ट्रेनरों ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिनिधि अपने-अपने ब्लॉक के एजुकेटरों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षित करेंगे, जिससे 5 से 6 वर्ष के बच्चे प्री-प्राइमरी की पढ़ाई पूरी कर परिषदीय विद्यालयों की कक्षा-1 में प्रवेश लेकर निपुण बन सकें। इस दौरान एआरपी अजय शर्मा, नरेश सैनी, कल्पना, साक्षी, संगीता कौशिक, सोनम, अंकित चौधरी, मंजू, सुबोध तथा संकुल अध्यापक मेराज खालिद रिजवी, रितिका भारद्वाज, विवेक यादव, मुकेश कुमार, कृष्ण कुमार, कुलदीप, राजेंद्र सिंह, अनुज कुमार, रविंद्र कुमार, कुलदीप जैन व धर्मेंद्र सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play