मिर्जापुर। कटरी क्षेत्र के युवा ध्रुव प्रताप सिंह ने आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया की दिशा में कदम बढ़ाते हुए स्वदेशी सोशल मीडिया एप ‘इनवीजिया एक्स’ तैयार किया है। बरेली की फ्यूचर यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में विधायक हरिप्रकाश वर्मा समेत अतिथियों ने एप को प्ले स्टोर पर लॉन्च किया। एप के फाउंडर ध्रुव प्रताप सिंह ने बताया कि इसे कई वर्षों की मेहनत के बाद तैयार किया गया है। उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता और डाटा सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इसे विकसित किया गया है। यूनिवर्सिटी चेयरमैन मुकेश गुप्ता ने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।विधायक
हरिप्रकाश वर्मा ने ध्रुव और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का प्रयास करने की बात कही। दिल्ली एमसीडी स्थायी समिति सदस्य शशि यादव ने ग्रामीण युवा प्रतिभा की उपलब्धि को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में वीर विक्रम सिंह प्रिंस समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play